मीरजापुर
शनिवार, 31 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर से सम्बद्ध मण्डलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर में मरीजों के अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए इमरजेन्सी विभाग के द्वितीय तल पर मेडिसिन विभाग के 45 बेडेड पुरूष वार्ड एवं 45 बेडेड महिला वार्ड का उद्घाटन माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के प्राचार्य प्रो० (डा०) संजीव कुमार सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व मण्डलीय जिला चिकित्सालय प्रथम एवं द्वितीय तल पर शिफ्ट था, अब उस स्थान पर जनरल सर्जरी वार्ड एवं आर्थोपेडिक्स वार्ड के साथ एच०डी०यू० स्थापित किये जाने की कार्यवाही प्रगति पर है।
उद्घाटन के दौरान डा० एस०के श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा० योगेन्द्र बहादुर सिंह-जिला महिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा० सुनील कुमार सिह-चिकित्सा अधीक्षक, डा० पंकज पाण्डेय चिकित्सा अधीक्षक, डा० क्षितिज राज, सह-आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डा० दुर्गेश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा० क्वैसीन अख्तर, डा० राजेश मिश्रा, डा० देवर्षि पाठक एवं नर्सिंग अधीक्षिका श्रीमती शकुन्तला देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 70
Users This Year : 6310
Total Users : 18903
Views Today : 142
Total views : 37367