1 फरवरी 2026 को भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 को पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ लाइव देखा।
इस अवसर पर रमाशंकर सिंह पटेल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट नौजवानों, किसानों, गरीबों एवं मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया, यह एक दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन,कृषि सशक्तिकरण,सामाजिक कल्याण एवं आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत निरंतर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा है और यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा
रिपोर्ट- भोलानाथ यादव









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376