नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए स्पष्ट किया कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टैक्स स्लैब और दरें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। वित्त मंत्री के इस ऐलान के साथ यह साफ हो गया कि नौकरीपेशा वर्ग और मध्यम वर्गीय करदाताओं को इस बजट में आयकर स्लैब के मोर्चे पर कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिलेगी। सरकार ने टैक्स स्ट्रक्चर में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया है।
हालांकि बजट भाषण में यह भी संकेत दिया गया कि टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सुधारों पर काम जारी रहेगा, लेकिन आयकर दरों और स्लैब में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से करदाताओं को अपनी मौजूदा टैक्स प्लानिंग को ही जारी रखना होगा।










Users Today : 12
Users This Year : 17983
Total Users : 30576
Views Today : 13
Total views : 60679