मुंबई। केंद्रीय बजट 2026 पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। बजट भाषण के दौरान और उसके तुरंत बाद निवेशकों में सतर्कता बढ़ी, जिसका असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1600 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 524 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई।
विशेष ट्रेडिंग सत्र के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना रहा। बजट में किए गए कुछ कर एवं वित्तीय प्रावधानों को लेकर निवेशकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई, जिससे दिनभर दबाव का माहौल रहा। बाजार जानकारों के अनुसार संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक संकेतों का भी बाजार पर असर पड़ा।
विशेषज्ञों का कहना है कि बजट के दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन अभी किया जाना बाकी है और आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार की दिशा साफ होगी। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगातार गिरावट के दबाव में नजर आया।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376