प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान अवधेश कुमार पाठक (60) के रूप में हुई है। रात करीब 10:30 बजे वह रेस्टोरेंट का सामान रखने कार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो युवक दौड़कर उनके पास पहुंचे और नाम पूछा। जैसे ही उन्होंने पलटकर देखा, एक बदमाश ने कहा – “यही है, मारो”, और दूसरे ने तुरंत फायर कर दिया।
गोली अवधेश कुमार पाठक की दाहिनी आंख के ऊपर माथे में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े, जबकि दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बावजूद घायल खुद को संभालते हुए रेस्टोरेंट तक पहुंचे। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उनकी पत्नी उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के मुताबिक गोली अभी भी उनके माथे में फंसी हुई है और उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। घायल की पत्नी मिथिलेश की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।









Users Today : 6
Users This Year : 24235
Total Users : 36828
Views Today : 7
Total views : 72381