संयुक्त सचिव,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वाराणसी मण्डल हेतु नामित विशेष रोल प्रेक्षक कुणाल (IAS) द्वारा चंदौली जिले के निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

संयुक्त सचिव,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार /रोल प्रेक्षक कुणाल की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने रोल प्रेक्षक को अवगत कराया कि जनपद में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ माननीय निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप निर्वाचन की तैयारी चल रही है। छोटी मोटी समस्याएं जैसे ही संज्ञान में आ रही हैं वैसे ही उसका निराकरण संबंधित के द्वारा कराया जा रहा है।

बैठक में रोल प्रेक्षक द्वारा उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को पुनरीक्षण कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। उपस्थित सभी जनप्रनिधियों को अवगत कराया गया कि दिनांक 06-01-2026 से 06-02-2026 तक जनसामान्य से दावे/आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी। उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुये उन्होंने ने कहा कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिहीन बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

बैठक में निर्वाचक नामावली में पंजीकृत मतदाताओं के सम्बन्ध में एवं जनपद के 18 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर बल देते हुये सभी राजनैतिक दलों से सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। सभी दलों से अपील की गयी कि वे जनसामान्य को जागरूक करें कि वे अपना नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में अवश्य देख लें। बैठक में प्रत्येक राजनीतिक दलों से मतदान से संबंधित आने वाली शिकायतों से अवगत होते हुये उनको अपना सुझाव देने को कहा जिस पर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रोल प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।

संयुक्त सचिव/रोल प्रेक्षक ने जनपद के वोटर लिस्ट में से जिनकी मृत्यु हो गई हो, जिनका नाम डबल हो या फिर ऐसे लोग जो यहां रहते ही ना हों सभी का नाम वोटर लिस्ट से निकलवाने तथा अधिक से अधिक नये और जिनका नाम कट गया हो उनको जोड़वाने पर विशेष ध्यान देने हेतु जिलाधिकारी से कहा।

बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा एवं संयुक्त सचिव,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नामित विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का समय से शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक के दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के पूर्व संयुक्त सचिव,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नामित विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा जलीलपुर स्थित तीन बूथों का निरीक्षण कर देखा गया। इन सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा SIR का कार्य बेहतर तरीके से संपादित किया जा रहा था जिसपर रोल प्रेक्षक द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया तथा सभी को पूरे SIR कार्य के दौरान ऐसे ही बेहतर कार्य करने की बधाई दी गई।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई