चन्दौली- अलीनगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 30.01.2026 को आरपीएफ द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चेंकिंग के दौरान G.T.R पुल के पास से एक आटो में 234 पीस 8PM शराब प्रत्येक 180 ML व 50 पीस आफ्टर डार्क प्रत्येक 180ml कुल मात्रा 51.20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1. महेश गुप्ता पुत्र स्व0 वैजनाथ गुप्ता निवासी उदयपुरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीव 37 वर्ष (आटो संख्या UP67AT8139 का चालक) 2. संदीप कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी वार्ड नं0 17 नौरतन बाजार थाना नगर सासाराम जिला रोहतास बिहार उम्र करीव 27 वर्ष 3. मो0 असफाक पुत्र असगर खान निवासी वार्ड नं0 32 थाना चौक टाउन जनपद रोहतास बिहार उम्र लगभग 20 वर्ष 4. बबलू केशरी पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद केशरी निवासी वार्ड नं0 39 आलमगंज सागर थाना टाउन जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 26 वर्ष 5. गणेश कुमार पुत्र राज किशोर जायसवाल निवासी वार्ड नं0 03 न्यू सिंधौली डालमिया नगर थाना डालमियानगर जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 0058/26 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यहाँ आस-पास की दुकानो से थोडी थोडी शराब खरीदकर इकट्ठा करते है जब ठीक ठाक मात्रा मे इकट्ठा कर लेते है शराब को आटो से बिहार ले जाकर उँचे दामो पर बेच देते है जिससे हम लोगो को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है जिससे हम लोग अपने शौक पुरे करते है आज भी हम लोग शराब इकट्ठा करके ले जा रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
मु.अ.सं. 0058/26 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
एक आटो संख्या UP67AT8139 से 234 पीस 8PM शराब प्रत्येक 180 ML व 50 पीस आफ्टर डार्क प्रत्येक 180ml कुल मात्रा 51.20 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद
बरामद शराब की अनुमानित कीमत (बिहार प्रान्त के अनुसार) करीब 120000/- रूपये आंकी गयी है ।
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1.थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमील थाना अलीनगर जिला चन्दौली
3.उ0नि0 तेजबहादुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
4.का0 प्रवेश सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
5.का0 शैलेन्द्र यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
अरपीएफ टीम-
1.A.S.I प्रभुनाथ राय
2.आरक्षी राजीव रंजन पाठक
3.आरक्षी आनन्द कुमार CPDS /DDU











Users Today : 1
Users This Year : 11236
Total Users : 23829
Views Today : 1
Total views : 46694