महात्मा गांधी और माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर भारत माता इन्स्टिट्यूट में लोगों ने किया नमन, विधायक रोहनियां डा. सुनिल पटेल ने की शिरकत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:

राजातालाब, स्थित भारत माता इन्स्टिट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को माखनलाल चतुर्वेदी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। कार्यक्रम का शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोहनियां डा. सुनिल पटेल ने दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस मौके पर विधायक डा. सुनिल पटेल ने बताया कि भारत के सबसे महान नेता व स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए सफल अभियान का नेतृत्व करने के लिए इन्होंने अहिंसक प्रतिरोध का इस्तेमाल किया है। इस दिन सिर्फ गांधी की ही नहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कवि माखनलाल चतुर्वेदी की भी पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस दिन लोग गांधी के विचारों के साथ चतुर्वेदी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। यह विशेष दिन हमारे देश के दो महान नेताओं को समर्पित है, जो हम करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत हैं।

इसके बाद प्राचार्य बंश नारायण शर्मा ने समस्त आगंतुकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय के छात्रों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए संस्थान के संस्थापक वीएम राम.के पुण्यतिथि पर उनके जीवनवृत्त चित्र पर प्रकाश डाला। संचालन निदेशक हंशनारायण शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, विद्यार्थियों सहित आराजीलाईन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल,निदेशक हंश नारायण शर्मा, डा. नरेंद्र पटेल, तेज बहादुर पटेल, फूलचंन्द्र राजभर, संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता, जीतलाल पटेल, अशोक कुमार शर्मा, अजय शर्मा, अयोध्या प्रसाद, राकेश पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित है।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई