दालमंडी में ईंट गिरने से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर घायल :- ध्वस्तीकरण के दौरान बना रहा था वीडियो, ऊपर से गिरी ईंट, मंडलीय अस्पताल में भर्ती

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी के दालमंडी में वीडियो बना रहा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर घायल हो गया। दालमंडी के मकान संख्या सीके 43/141 जो की पांच मंजिला है। उसे जमीदोज किया जा रहा है। इस दौरान कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दालमंडी में गुरुवार को वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान इस मकान से कुछ ईंट नीचे आ गयीं। जो सीधे बाराबंकी के देवा शरीफ के रहने वाले सौरभ के सिर पर गिर गयीं।

इंफ्लुएंसर लहूलुहान होकर गिर गया जिसे स्थानीय समाजसेवी आदिल लेकर गोद में उठाकर भागे तो लोग उनके पीछे लग गए किसी तरह रिक्शे से उसे मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा लाया गया जहां उसे टांके लगे हैं और सिटी स्कैन के लिए भेजा गया है। डॉक्टर के अनुसार उसे एडमिट किया जा रहा है।

मकान संख्या सीके 43/141 पर हो रह था काम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को अस्पताल पहुंचाने वाले मोहम्मद आदिल ने बताया मेरे मकान के बगल के मकान सीके 43/141 पर काम चल रहा था। ध्वस्तीकरण के बीच रोजाना मीडिया और सोशल मीडिया पर खबर चलाने वाले आ रहे हैं।

मै भी अपनी बालकनी पर खड़ा था और बगल के मकान में कुछ लोग वीडियो रिकार्डिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक जो कैमरा चला रहा था। उसके ऊपर ईंट आ कर गिर गयी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसपर मैंने उसे गोद में उठाया और लेकर चौक की तरफ भागा।

चौकी इंचार्ज के साथ लेकर पहुंचे अस्पताल

आदिल ने बताया – चौक थाने पर चौकी इंचार्ज को सूचना दी और उसके बाद लेकर कबीरचौरा अस्पताल लाये हैं। यहां उन्हें टांका लगा है और अभी डॉक्टर एडमिट करने को कह रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामन्य है। मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह भी पहुंचे और घायल का हाल चाल लिया ।

लगे हैं तीन टांके, सिटी स्कैन के लिए भेजा

कबीरचौरा अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ अमजद खान ने बताया- एक युवक सौरभ कुमार दालमंडी से लाये गए हैं। बताया गया है कि वो वहां वीडियो बना रहे थे। उसी दौरान उनके ऊपर ईंट आकर गिरी है। जिससे उनके सिर में चोट आयी है। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। बहुत ज्यादा ब्लीडिंग नहीं है। उन्हें तीन टांके लगे हैं। उनका अभी सिटी स्कैन कराया जा रहा है। उन्हें एडमिट किया जाएगा। उन्होंने बताया की आधार कार्ड के अनुसार वो देवा शरीफ, बाराबंकी के रहने वाले हैं।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई