डीडीयू नगर
मुगलसराय स्थित जी.टी. रोड गुरुद्वारा के समीप जिला कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग चंदौली के तत्वावधान में गौ-रक्षा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चेयरमैन अभिषेक मिश्रा ने की।
इस अवसर पर जिला चेयरमैन अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म एवं हिंदू संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गौ माता को ब्रह्मा जी द्वारा पृथ्वी पर दिया गया और पवित्र प्राणी माना गया है, जिसके मात्र स्पर्श से पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी एवं मोदी सरकार के कार्यकाल में गौकशी और गौमांस का निर्यात पांच गुना तक बढ़ गया है जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि गौकशी एवं गौमांस के निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिषेक मिश्रा, दशरथ सिंह चौहान, नेहाल अख्तर, हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, अजीत गिरी, पवन सैमसन, अवधेश चौहान, राजेन्द्र चौहान, सन्नी, रामनारायण, छोटू साहनी, सोनू चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24239
Total Users : 36832
Views Today : 18
Total views : 72392