मीरजापुर
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन मीरजापुर में वामा सारथी के तत्वावधान में “खेलो इंडिया” कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बैडमिंटन एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मनमोहन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को खेलों में निरंतर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विजेताओं की सूची इस प्रकार रही –
A. बैडमिंटन प्रतियोगिता –
12 वर्ष तक वर्ग में – प्रथम- प्रांजल यादव (09 वर्ष), द्वितीय- आदर्श प्रजापति (11 वर्ष), तृतीय- अंश राज (11 वर्ष)
12 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में – प्रथम- शिवांश मिश्रा (16 वर्ष), द्वितीय- अभि यादव (13 वर्ष), तृतीय- कृष्णा यादव (15 वर्ष)
12 वर्ष से अधिक बालिका वर्ग में – प्रथम- उमरा खान (11 वर्ष), द्वितीय- नैंशी (11 वर्ष), तृतीय- रोशनी मिश्रा (09 वर्ष)
B. 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता –
12 वर्ष से कम बालक वर्ग – प्रथम- उज्ज्वल (10 वर्ष), द्वितीय- अश्वनी (11 वर्ष), तृतीय- रूद्रांश सिंह (07 वर्ष)
18 वर्ष से कम बालक वर्ग – प्रथम- ईशान (16 वर्ष), द्वितीय- अमन शर्मा (16 वर्ष), तृतीय- शिवांशु (13 वर्ष)
11-13 वर्ष बालिका वर्ग – प्रथम- प्रतिज्ञा यादव (12 वर्ष), द्वितीय- उजमा खाँ (11 वर्ष), तृतीय- अलीना (12 वर्ष)
6-9 वर्ष बालिका वर्ग – प्रथम- श्रेयांशी (08 वर्ष), द्वितीय- देवांशी (07 वर्ष), तृतीय- श्रेष्ठ (07 वर्ष)











Users Today : 11
Users This Year : 24240
Total Users : 36833
Views Today : 20
Total views : 72394