चहनियां/चंदौली
कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आईडीबीआई बैंक, सिगरा शाखा द्वारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, सैफपुर को गुरुवार को कुल 40 स्कूल बेंच, कार्यालय टेबल एवं कार्यालय कुर्सियों का तोहफा किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, वाराणसी के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला के पहल पर यह कार्य हुआ । विशिष्ट अतिथि के रूप में आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक स्वप्निल साहू एवं समाजसेवी आनन्द मोहन सिंह चंदेल ने बच्चो को साधुवाद दिया । मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के सहयोग से बच्चों को बेहतर संसाधन एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने आईडीबीआई बैंक के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक स्वप्निल साहू ने कहा कि बैंक सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग करता रहेगा। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए आईडीबीआई बैंक का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय सहायक प्रबंधक शिवम प्रताप,खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय,प्रधानाध्यापक सुदर्शन यादव, अतुल सिंह रघुवंशी,एआरपी फैसल उमर,सचिन सिंह,दीपक सिंह, तेजबहादुर शर्मा,विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे ।











Users Today : 12
Users This Year : 24241
Total Users : 36834
Views Today : 25
Total views : 72399