चन्दौली
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिनांक 29.01.2026 को पुलिस लाइन्स चन्दौली स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी बन्धुओं/उद्यमियों/सर्राफा व्यवसाइयों के साथ मासिक गोष्ठी की गई। व्यापारी बन्धुओं के समस्याओं व शिकायतों को सुन उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
गोष्ठी के दौरान अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से हर समय हर सम्भव सहायता व सुरक्षा का दिया गया भरोसा तथा यह भी कहा गया कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत पुलिस से बता सकता है जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। व्यापार बंधुओं द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा मुख्यतः उठाए गये मुद्दों में नगर निगम, यातायात पुलिस, पुलिस, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से संबंधित थे। व्यापारियों द्वारा रेहडी को पटरी पर लगाए जाने से मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या को उठाया गया। इसके अतिरिक्त द्वारा व्यापारी बन्धुओं से अपने-अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों पर पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने की अपील की गई। समस्त थाना क्षेत्र के व्यापारियों, मनी कलेक्शन एजेंट व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गयी बैठक।










Users Today : 40
Users This Year : 17824
Total Users : 30417
Views Today : 92
Total views : 60347