व्यापारी सुरक्षा बैठक सम्पन्न-:

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

चन्दौली जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक दिनांक 29 जनवरी 2026 को दिन- वृहस्पतिवार को समय दोपहर 2:00 बजे से अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर की उपस्थिती मे पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई

जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है साथ ही अपराध एवं भ्र्रष्टाचार के प्रति सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है किन्तु प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही मे तीव्र गति नही आने के कारण व्यापारियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ माह पूर्व व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या हो गयी किन्तु अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ में नही आ सके इतना ही नही चकिया में भरस्टाचार में लिप्त फ़ूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार गोंड,और कर्मचारी गड़पति पाठक द्वारा व्यापारी से अवैध धन लेकर विभाग की गोपनीयता को भंग किया गया जिसकी आडियो भी वायरल हुआ था इसके बावजूद अभी तक प्रशासन द्वारा जाँच की बात की जा रही जिससे व्यापारियों में असंतोष उत्पन्न हो रहा है ऐसे लोगो पर तत्काल कड़ी से कड़ी करवाई की माँग की

प्रदेश मन्त्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि बैठक में जिले भर के लगभग सभी बाजारों के पदाधिकारीगण अपने बाजारों के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर आते है तो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाय जिससे शासन एवं प्रशासन के प्रति व्यापारियों की विश्वसनीयता बनी रहे। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने कहा की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुये चकिया और नौगढ़ के जो प्रमुख पर्यटक स्थल है उन सभी जगहों पर जुआड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है आये दिन पर्यटकों से और व्यापार करने वाले व्यापारियों से मारपीट की जाती है ऐसे लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की माँग की।

युवा जिलाध्यक्ष सतीश सेठ ने कहा कि धानापुर बाजार में जिस स्थान पर ट्रांसफर लगा है वहा पर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग जाने के कारण काफी बड़ी जान माल की क्षति होने से बच गयी जिसे तत्काल उक्त स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित की जाय जिससे आगे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा कि आप सभी बाजारों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो से अनुरोध है कि आप लोगअपने प्रतिष्ठान एवं बाजारों में कैमरे लगाने का कार्य करे सरकार भी व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के प्रति गम्भीर है कोई अप्रिय घटना घटित होने पर कैमरे लगे रहने पर अपराध करने वाले को पकड़ने में आसानी रहेगी और घटना का खुलासा होने में मदद करता है।

युवा अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने कहा कि सैयदराजा में मुख्य बाजार के तिराहे पर व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर व्यापार मण्डल के लोगो ने मिलकर नये कैमरे लगाने का कार्य किया है आप सभी लोगो से आग्रह है कि अपने बाजारों में भी प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाने का कार्य जरूर करे जिससे किसी अप्रिय घटना घटित होने पर काफी मदद करता है। वरिष्ठ जिला मंत्री महमूद आलम ने कहा कि जिले के सभी बड़े छोटे बाजारो एव कस्बो मे ठण्ड और कोहरा के मौसम को देखते हुये रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की।

साथ ही जिले भर के कई बाजारों से आये हुये अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारीयो को अवगत कराया जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत मे चकिया में गठित कमेटी के नये अध्यक्ष विष्णु जायसवाल, महामन्त्री मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार का स्वागत एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से –

चंद्रेश्वर जायसवाल, अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, कुन्दन चौहान,सतीश सेठ आका, शिवम रस्तोगी ,राजीव अग्रहरि, शंकर गुप्ता,अशोक मौर्य,गोपाल गुप्ता,विष्णु जायसवाल, मनोज चौहान,अंकित कुमार, अवधेश मोदनवाल, आफताब इदरीसी,पंकज प्रसून पांडेय,मकसूदन, अंकित जायसवाल,सलमान खान, जावेद अख्तर, मोनू अंसारी,विकाश जायसवाल, बबलू सेठ,महेन्द्र गुप्ता,बसन्त गुप्ता,प्रेम कुमार, सहित काफी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित रहे ।

 

 

रिपोर्ट – ईशान मिल्की

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई