भगवती धाम इंटर कालेज में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी भगवती धाम इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अनुज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण तथा भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण के साथ हुआ, बच्चों ने परेड तथा सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हुए देशभक्ति नारों का उद्घोष किया। मुख्य अतिथि तथा गणमान्य सदस्यों के स्वागतस्वरुप स्वागत नृत्य तथा वंदे मातरम नृत्य प्रस्तुत किए गए, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन द्वारा उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दिया तथा देश के प्रति हमारे कर्तव्य तथा नैतिक मूल्यों के पालन पर अपने विचार अवलोकहित करते हुए कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि होगा,

तभी हम नई पीढ़ी को सुदृढ़ भारत दे पाएंगे। वहीं प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से सत्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता को जीवन का आधार बनाकर एक जिम्मेदार, जागरूक और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

जिसमें छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति, भाषण तथा समूह गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया जिससे देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिए।बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अतिथि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामानुज सिंह ने किया इस मौके पर उप प्रबंधक – डा. सुनील कुमार श्रीवास्तव,अध्यक्ष – दिनेश कुमार श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष – हौसिला प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, मन्नू लाल मौर्य,हरीश उपाध्याय ,संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 


रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई