वाराणसी, 29 जनवरी पंडित कमलापति त्रिपाठी परिवार के प्रमुख सदस्य और पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी जी के चाचा 77 वर्षीय रमेश पति त्रिपाठी उर्फ मुन्ना चाचा का आज प्रातः निधन हो गया , वो लम्बे समय से बीमार चल रहे जिनका इलाज हेरिटेज अस्पताल में चल रहा था कल ही उनको अस्पताल से घर शिफ्ट किया गया था उनके निधन से उनके परिजन सहित पूरा त्रिपाठी परिवार तथा परिवार से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त हो गया ।
स्वर्गीय मुन्ना चाचा इन्द्रानी गैस एजेंसी के अधिष्ठाता तथा सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में गहरी रूचि रखते थे, उनके निधन से त्रिपाठी परिवार की गहरी क्षति हुई से । स्वर्गीय मुन्ना चाचा अपने पीछे एक मात्र पुत्र रितेशपति त्रिपाठी और एक बेटी छोड़ गये हैं ।
उनके निधन पर पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा आयोजित शोक सभा में श्री विजय शंकर पांडेय, राधेलाल एडवोकेट, प्रोफेसर सतीश कुमार राय,नीलम चतुर्वेदी , सतीश चौबे बैजनाथ सिंह, विजय शंकर मेहता, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय कृष्ण राय अन्नू, महेंद्र चौहान,मनोज चौबे, अशोक पांडेय, आनन्द मिश्रा, पुनीत मिश्रा,आदि लोगों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है ।









Users Today : 39
Users This Year : 11274
Total Users : 23867
Views Today : 134
Total views : 46827