सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा एक बार फिर नापी कराये जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने विधायक से मिले।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंन्दौली बबुरी

बस स्टैंड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा एक बार फिर नापी कराए जाने से नाराज़ ग्रामीणों और दुकानदारों ने बुधवार दोपहर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर कार्य रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस नापी के कारण गरीब दुकानदारों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना समुचित पुनर्वास और पूर्व सूचना के की जा रही नापी से छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। लोगों ने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण की योजना में स्थानीय दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखा जाए।मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रमेश जायसवा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने समस्या का जल्द समाधान निकालने और ग्रामीणों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया।

विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई करेगा आदी लोग मौजूद सुशील जयसवाल सोनू केशरी अजीत जयसवाल

 

 

रिपोर्ट- अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 10/04/2026 को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के वार्ड 19 कंदवा के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने स्वच्छता किया