मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी सेवा- मुख्य विकास अधिकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियाँ/चंदौली

क्षेत्र के धरहरा गांव में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बचपन डे केयर सेंटर परिसर में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई व जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने सर्व प्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आजाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण कर विभिन्न प्रकार के दिव्यांग व दृष्टिबाधित सैकड़ों बच्चों को मिठाई,फल, ड्रेस व बैग वितरण किया।

वहीं दिव्यांग व दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत लोकगीत,गजल भजन देश भक्ति भोजपुरी गीत संगीत एक से बढ़कर एक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने कहा की आज 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित तमाम महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों ने निस्वार्थ भाव से अपनी अहम भूमिका निभाई। साथ ही निस्वार्थ भाव से दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ा श्रेष्ठ कार्य है।

यह न केवल जरुरतमंदों के जीवन में खुशियां लाता है। बल्कि सेवा करने वाले व्यक्ति को आत्मिक संतोष भी प्रदान करता है। साथ ही उनकी व्यक्तिगत जरुरतों को समझने और उन्हें सम्मानपूर्वक समर्थन देने के लिए उनके माता-पिता व शिक्षकों के साथ मिलकर सहयोग करना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके और समाज का हिस्सा बन सकें।इसी प्रकार समाज के प्रति सेवा भाव रखना हमारा परम कर्तव्य है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी सेवा है,यह एक महत्वपूर्ण और प्रचलित विचार को दर्शाता है कि दूसरो की निस्वार्थ भाव से मदद करना ही सच्चा सुख व संतोष देता है और यह सेवा मानवता को जोड़ने के साथ ही समाज को बेहतर बनाती है। किसी से कभी घृणा न करें सभी को अपना भाई बहन समझें और उनके साथ प्रेम व करुणा का भाव हमेशा रखें।

इस अवसर पर अंकीत सिंह, राहुल सिंह, सपना सिंह रानी, अमित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट- अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई