चहनियां/चंदौली
चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मानसिक रोग कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें 215 मरीजों का जांच और इलाज किया गया सुबह दस बजे कैम्प का उद्घाटन के बाद एक काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के बाद दूसरे काउंटर पर डॉक्टरों द्वारा इलाज हुआ । इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार ने कहा कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है । मानसिक रोग वाले व्यक्ति उपचार,परिवार,दोस्तो के सहारे जीवन जी सकता है । इसके लक्षण की पहचान होते ही परिजनो को तत्काल डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए ।
कोई भी मॉनसिक रोगी जब स्पस्ट रूप से सोचने और दैनिक कार्यकलापो में परिवर्तन दिखे,बार बार गलत विचारों का आना,आदत,मन,एकाग्रता में अचानक परिवर्तन आये,ऐसी चीजों को देखना,सुनना जो आसपास न हो ,आत्महत्या का विचार बार बार आना या आत्महत्या जैसी आचरण करना,क्रोध,भय,चिंता,अपराध बोध,उदासी या खुशी का लगातार आना,डॉक्टर के सलाह के बिना औषधि या शराब का अधिक सेवन ,व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व में परिवर्तन,सामाजिक मेलजोल में परिवर्तन आदि लक्षण हो सकते है । इनका इलाज और कुशल व्यवहार अपनाये ।\
कैम्प में डा. नितेश सिंह,डा. सी पी सिंह,डा. विजय कुमार,डा. कविता यादव,डा. अंतिमा यादव,डा. अमृता सिंह,डा.सुरेंद्र कुमार,फार्मासिस्ट मुकेश सिंह,अमित कुमार,विवेक कुमार,राम नारायण आदि उपस्थित रहे ।









Users Today : 49
Users This Year : 24399
Total Users : 36992
Views Today : 114
Total views : 72747