यूपी स्थापना दिवस पर चकिया पीजी कॉलेज में जागरूकता की गूंज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया

सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने की।

कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर व्याख्यान, मतदाता जागरूकता विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर संतोष कुमार ने अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनीतिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सकारात्मक सोच, आधुनिक तकनीक और श्रेष्ठ व्यवहार के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान दें।

लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मतदान की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिमा यादव ने प्रथम, रिंकी कुमारी ने द्वितीय तथा आदित्य नारायण पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकी कुमारी, द्वितीय स्थान महिमा यादव एवं तृतीय स्थान निगार परवीन को मिला।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदान के महत्व को लेकर स्लोगन के माध्यम से महाविद्यालय से शेरपुर गांव के आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी पवन कुमार सिंह एवं डॉ प्रियंका पटेल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ कलावती के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सरवन कुमार यादव, डॉ रमाकांत गौड़, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ अमिता सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, डॉ रोहित कुमार यादव, देवेन्द्र बहादुर सिंह सहित कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment