कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना तथा नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सचिव महोदय द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने यह भी बताया कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपर सचिव श्री गुड़ाकेश शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार,प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।











Users Today : 89
Users This Year : 17402
Total Users : 29995
Views Today : 192
Total views : 59472