सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की जयंती महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर आजीवन दलितों, पिछड़ो, गरीबो एवं वंचित वर्गों के लिए समर्पित रहे और उनके सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया।
उनके विचार सदैव देश को प्रेरणा देंगे।आजीवन शोषितों, पीड़ितों, वंचितों के हक़ के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रध्दांजलि |
इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ,जिला महासचिव रामनाथ यादव, मैना भाई , बृजनाथ मौर्य , राघवेन्द्र तिवारी , भृगुनाथ निषाद, सच्चिदानंद यादव , मास्टर रामप्रसाद शर्मा , बालेन्द्र यादव , गणेश पासवान , दुबे रामभवन , मौर्य गोविन्द पासवान, गुड्डू सुरेंद्र शर्मा , गौड़ अच्छु मास्टर, मोहम्मद सलीम, अमित शर्मा , शर्मा रामशब्द शर्मा, श्याम सुंदर, रामसिंह सुरेंद्र, नाथ , शर्मा आदि मौजूद रहे











Users Today : 92
Users This Year : 17405
Total Users : 29998
Views Today : 195
Total views : 59475