चन्दौली चकिया
संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत डुमरी, शहाबगंज में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना , श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड इत्यादि के लाभ की प्रक्रिया व आवेदन के क्रिया पर सभी को जानकारी दे कर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया।
मेगा कैम्प में विकास खण्ड शहाबगंज से एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी साहब सिंह, चाइल्ड लाइन समन्वयक इंद्रजीत, श्रम विभाग से धीरेन्द्र, ज्योति देवी पंचायत सहायक ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया। एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया सरकार बाल श्रम बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे।
साथ ही साथ एडीओ पंचायत द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।
इस दौरान डुमरी पंचायत के आसपास के पंचायत के लाभार्थी ने कैम्प के द्वारा सेवा लिया। जिसमें कुल 213 लाभार्थियों ने मेगा कैम्प के द्वारा लाभ लिया जिसमें 41 लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड , 17 का श्रम पंजीकरण, 20 से अधिक का आधार कार्ड , 11 राशन कार्ड ने योजनाओं के लिए अपना फॉर्म भरवाया व 20 से अधिक लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से परामर्श सहायता प्रदान की।
मेगा कैम्प के दौरान संस्था से प्रीति , शहनाज, मनोज , आर्यना देवी आगनवाड़ी, दिनेश विश्वकर्मा पीएलवी, अंजू वर्मा पीएलवी, रविप्रकाश पीएलवी, पंकज वीडीओ, करुणेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 114
Users This Year : 17427
Total Users : 30020
Views Today : 223
Total views : 59503