डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाया गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोनभद्र 23 जनवरी 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रसाद यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वी जयंती धूमधाम से मनाई गई!

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ने एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त की। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से भारतीय सैनिकों को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार किया। उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं।

महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और कार्य भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी शिक्षा कोलकाता और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पूरी की।

सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार किया। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और ‘चलो दिल्ली’ का नारा दिया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने किया! इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद यादव,शिवपूजन सिंह, राम गुल्ली यादव, सतपाल यादव, नवीन पाण्डेय, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, बीपी सिंह, शांति वर्मा आदि उपस्थित है

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई