पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 डीसीएम व 03 मैजिक वाहनों में लादकर वध हेतु ले जा रहे 16 राशि गोवंशों (15 गाय व 01 बछड़ा) की बरामदगी करते हुए 07 शातिर गोतस्करों व 01 पासर सहित 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैयदराजा

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दिनांक 23.01.2026 को दो अलग-अलग स्थानों से-

1.▶️ पुलिस टीम द्वारा एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर 03 मैजिक वाहनों क्रमश: UP 65 PT 7194, UP 65 LT 5033 , UP 50 DT 6230 से 06 राशि गोवंशो को बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 21/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2.▶️ पुलिस टीम द्वारा एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर पर स्थित सम्राट होटल जेठमलपुर तिराहा एनएच 02 हाइवे के उत्तरी लेन के पास से 01 डीसीएम वाहन सं0 HR 57 B 0435 से कुल 10 राशि गोवंश (09 गाय व 01 बछड़ा) को बरामद कर 03 शांतिर गौ-तस्करो को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 22/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अजय पुत्र भूरे उपरोक्त द्वारा पुलिस से बचने के लिए वाहनों से आगे बढ़ कर पास कराया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.गंगाराम पुत्र स्व0 जवाहिर निवासी परजनपुर थाना लोहता जिला वाराणसी उ0प्र0
2.अजय पुत्र गरीब निवासी करौता बाजार थाना लोहता वाराणसी उ.प्र.
3.आशीष पुत्र झग्गन नि. नरोत्तमपुर डाफी थाना लंका जिला वाराणसी उ.प्र.
4.अजय पुत्र भूरे निवासी सिर करैया थाना लंका जिला वाराणसी उ.प्र. (पासर)
5.विपुल पुत्र हीरा नि. जमोखा थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ उ.प्र.
6.सुल्तान राम पुत्र भवर लाल निवासी 7-जेड श्री गंगानगर थाना सदर जिला श्री गंगानगर राजस्थान
7.लिल्लू राम पुत्र भवर लाल निवासी 3-डब्लू (केशरी सिंह पुर मण्डी) श्री गंगानगर थाना सदर जिला श्री गंगानगर राजस्थान
8.रवि रंजन पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी ग्राम पटनवकला थाना इन्दरपुरी जिला रोहतास बिहार

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1.मु.अ.सं. 21/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 22/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरणः-

1.16 राशि गोवंश (15 गाय व 01 बछड़ा)
2.UP 65 PT 7194, UP 65 LT 5033, UP 50 DT 6230 तीन मैजिक
3.HR 57 B 0435 एक डीसीएम
4.09 स्क्रीन टच मोबाइल व एक की बोर्ड मोबाइल व 4000/रुपये बरामद किया गया।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई