चहनियां
क्षेत्र के सीतापोखरी बाज़ार में रविवार को नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में अध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में ज्ञान की देवी माता सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रशांत यादव उर्फ़ पिंटू प्रधान और विशिष्ट अतिथि साहब यादव ने फीता काटकर पूजनोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत यादव पिन्टू ने कहा कि जीवन में हम जो कुछ भी आज हैं, वह माता सरस्वती की वजह से ही संभव होता है। उनकी कृपा के बिना मानव का किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हो सकता।
विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान धरांव समाजसेवी साहब यादव ने कहा कि हमारे ऊपर लक्ष्मी की कृपा हो न हो, किन्तु माता सरस्वती की कृपा जरूर होनी चाहिए। इसलिए अपने बच्चों को मुफ़लिसी में भी शिक्षा जरूर दें।
कार्यक्रम के दौरान पूजा पंडाल को रंग बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रामजी यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन पिंटू यादव सीतापोखरी ने किया।
इस अवसर पर चिरौजी जायसवाल,रामदुलार यादव जितेन्द्र यादव रोहित यादव, , रमेश यादव, सुनील यादव, अनिल यादव जीत यादव लाला चौहान दिपु जायसवाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी












Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826