आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक जय प्रकाश, जो अब तक प्रभारी विशेष चोरी अनावरण टीम के रूप में कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, जो दीदारगंज थाने की कमान संभाल रहे थे, उनका स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी निरीक्षक पवई नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र, जो थानाध्यक्ष पवई के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल जनहित, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें।











Users Today : 13
Users This Year : 23955
Total Users : 36548
Views Today : 14
Total views : 71830