थाना अलीनगर पुलिस द्वारा एक अदद वाहन महिन्द्रा XUV500-वाहन सं0 OD 02 C 3655 से नाजायज गांजा कुल मात्रा 30.500 किग्रा. बण्डल सहित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 23.01.2026 को 04.35 बजे पचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास से चेकिंग के दौरान एक अदद वाहन महिन्द्रा XUV500-वाहन सं0 OD 02 C 3655 को हिकमत अमली रोक कर चेकिंग के दौरान वाहन की सबसे पीछे की सीट के नीचे बने रैक से कुल 31 बण्डल नाजायज गांजा कुल 30.500 किग्रा. बरामद कर दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया ।

जाँच के दौरान उपरोक्त वाहन के नम्बर प्लेट को बदलकर कर गलत नम्बर प्लेट लगाकर उक्त गाँजा की तस्करी किया जा रहा था । दोनो व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. गोविन्द कुमार सिंह पुत्र श्रीनिवास सिंह निवासी सतवाहिनी रोड नं 01 गम्हरिया सेराय केला खरसाँव थाना आदित्यपुर (झारखण्ड) उम्र करीब 26 वर्ष 2. हिमांशु पुत्र हरिशंकर ठाकुर निवासी डीटी 1943 पंचवटी फील्ड थाना धुरवा जनपद राँची (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष बताये ।

बाद बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । पूछताछ गिरफ्तर अभियुक्त- गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछने पर एक राय होकर बताया गया कि साहब हम लोग यह गांजा जमशेदपुर राँची से वाराणसी बेचने के लिए ला रहे थें कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1. गोविन्द कुमार सिंह पुत्र श्रीनिवास सिंह निवासी सतवाहिनी रोड नं 01 गम्हरिया सेराय केला खरसाँव थाना आदित्यपुर (झारखण्ड) उम्र करीब 26 वर्ष
2. हिमांशु पुत्र हरिशंकर ठाकुर निवासी डीटी 1943 पंचवटी फील्ड थाना धुरवा जनपद राँची (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1….मु.अ.सं. 0048/2026 धारा 8/20/60 एन.डी.पी.एस एक्ट व 318(4)/319(2) बीएनएस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण
नाजायज गांजा कुल मात्रा 30.500 किग्रा. बण्डल सहित किमती लगभग 500000/-(05 लाख) बरामद किया गया ।

बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान –
दिनांक – 23.01.2025
समय -04.35 बजे
स्थान – पचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास से थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी / बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
उ0नि0 धुरेन्द्र प्रसाद थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी अलूमील थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
हे0का0 इन्द्रजीत यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

 

रिपोर्ट चंचल सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई