दिनांकः03.07.2025 को आवेदक मोहन लाल पुत्र सूरज प्रसाद नि0 चेतगंज इमामबाड़ा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर के साथ फोनपे बिजनेज का अधिकारी बताकर ऑफर का प्रलोभन देकर कुल ₹ 58,688/- की साइबर ठगी होने की घटना तथा दिनांकः07.01.2026 को आवेदिका नासरीन बानो पुत्री मो0 हनीफ निवासी हयात नगर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर के साथ शॉपसी एप्लीकेशन के माध्यम से पैसा रिफण्ड कराने हेतु गूगल से कस्टमर केयर का नम्बर प्राप्त कर लिंक के माध्यम से ₹ 2,000/- की साइबर ठगी की घटना होने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी । थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच प्रारंभ की गई
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जाँच के दौरान सम्बन्धित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त दोनों प्रकरणों से सम्बन्धित धनराशि ₹ 2000/-( नासरीन बानो) व ₹ 30,000/-( मोहन लाल), कुल धनराशि ₹ 32,000/- पीड़ितों के खाते में वापस करायी गयी । खाते में धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल टीम थाना को0कटरा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदकों को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सेल टीम को0कटरा द्वारा साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गयी ।











Users Today : 12
Users This Year : 17453
Total Users : 30046
Views Today : 38
Total views : 59556