शहाबगंज (चंदौली)
सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शहाबगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात 10:00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का तेज या अश्लील गाना नहीं बजेगा। यदि गाना बजाया भी जाएगा तो वह केवल पूजा के लिए और धीमी आवाज में होगा।
उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन पूरी तरह शांति व्यवस्था के साथ, बिना किसी हुड़दंग और अनुशासनहीनता के संपन्न किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन 24 जनवरी एवं 26 जनवरी को निर्धारित किया गया है, जिस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
इस बैठक में थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के कई मूर्ति आयोजक, पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय निवासी भी बैठक में शामिल हुए और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुलिस प्रशासन ने सभी आयोजकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828