शाहजहांपुर
तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए चौक कोतवाली क्षेत्र के दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की है।दोनों सिपाहियों का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल तबादला किया।
कार्रवाई के तहत एक सिपाही को सिंधौली थाने तथा दूसरे सिपाही को तिलहर थाने में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई तय है।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और साफ संकेत मिल गया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 11
Users This Year : 17452
Total Users : 30045
Views Today : 37
Total views : 59555