चन्दौली मुगलसराय
पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय,संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक-20.01.2026 को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा शंकर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/317(4) B.N.S. थाना मुगलसराय से संबंधित वांछित अभियुक्त को मोदी मोड़ अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.विशाल गुप्ता पुत्र राज बहादुर गुप्ता निवासी मछरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष के रुप में हुई। अभियुक्त की जामातलाशी में सफेद धातु का पायल एक अदद, सफेद धातु का कड़ा गोलाकार पाँच अदद बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी-











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821