चन्दौली सैदूपुर
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारादिनांक 19.01.2026 को ग्राम शिकारगंज के पास भांग की दुकान के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामदुलारे यादव पुत्र रामसुधार यादव निवासी मुडहुआ दक्षिणी थाना चकिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 135 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 13/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण-
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बता रहा है कि मै अहरौरा से गांजा लाकर उसे पुडिया बनाकर भांग के ठेके के पास घूम टहल कर बेचता हूं । इसी गांजे की पुड़िया बेचकर अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821