मीरजापुर
जनपद मिर्जापुर में इंटेलिजेंस विभाग के स्तंभ रहे इंस्पेक्टर डी एन सरोज का इंटेलीजेंस विभाग मिर्जापुर से जनपदीय पुलिस जोन गोरखपुर के लिए स्थानांतरण हो गया है। उक्त खबर से लोग स्तब्ध रहे, किन्तु दुखी मन से दो विदाई कार्यक्रम जनपद मिर्जापुर में आयोजित किया गया, जिसमे एक विदाई कार्यक्रम में उनके शुभचिंतक तथा दूसरे में उनके अपने स्टाफ के लोग शामिल रहे। दोनों विदाई कार्यक्रम बहुत भव्य एवं दिव्य तरीके से आयोजित किया गया।
जनपद के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित अधिकारी कर्मचारी तथा आम जनमानस के लोग समारोह मे प्रतिभाग किये। मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा महापुरुषों का चित्र एवं मिष्ठान आदि अन्य उपहार भेंटकर उन्हे नम आंखों से विदाई दी गई। फूलों की माला इस कदर से पहनाया गया की आंखों से आगे देखने के लिए कुछ माला को उतरना पड़ गया।
उक्त निरीक्षक जनपद मिर्जापुर में कई वर्षो से कार्यरत रहे। इस अवधि में एलआईयू प्रभारी नक्सल प्रभारी एवं अभिसूचना विभाग मिर्जापुर प्रभारी आदि पदों को सुशोभित किया। अपने कार्य सरकार के अवधि में विभिन्न प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किये गए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बहुत ही भावभीनी विदाई दिया और उनके सहयोग की भावना को भूरि भूरि मुक्त कंठ से प्रशंसा किया गया।लोगों ने अपने संबोधन में प्रमुख रूप से कहाकि एक ऐसे अधिकारी जो कभी आक्रोशित या गुस्से में दिखाई नहीं दिये। हमेशा शांत स्वभाव से मुस्कुराते हुए बड़ी सी बड़ी समस्याओं का निदान करते रहे। दोनों ही कार्यक्रम में आयोजको द्वारा विभिन्न व्यंजन के साथ रात्रि भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821