सेंट्रल जेल में चल रहे जेल प्रीमियर लीग- 2026 के दौरान हो रहे क्रिकेट मैच में सोमवार को डिसिप्लिन डेयर डेविल्स और फ्रीडम फाइटर रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। फ्रीडम फाइटर रॉयल्स के कप्तान नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हो सका। पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में केवल 92 रन ही बना सकी। 50 रनो के अंदर ही अपने महत्वपूर्ण पांच बल्लेबाजों को खो चुकी थी।
छठवें विकेट पर आए अवधेश कुमार ने 20 बालों में 44 रन का योगदान देकर 92 रन ही बना सके। जवाब में उतरी डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के कप्तान शिखर मिश्रा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 14 बालों पर नौ छक्को की मदद से कुल 57 रन बनाए। वहीं प्रखर मिश्रा के द्वारा कुल 10 बालों पर 16 रनो की पारी खेली गई। कुल 6.2 ओवरों में 96 रन बनाकर डिसिप्लिन डेयर डेविल्स की टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेल वाडर धर्मेन्द्र यादव (चार ओवरों में 21 रन देकर नौ विकेट लेकर) को दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा |











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820