वाराणसी- बसंत पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का परंपरानुसार तिलकोत्सव किया जाएगा।
परंपरानुसार महाशिवरात्रि के पुर्व बंसत पंचमी पर (शुक्रवार को) काशीवासियों द्वारा टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर तिलकोत्सव किया जाएगा। इसी के साथ बाबा विश्वनाथ के सगुन से जुड़ी लोकपरंपरा की शुरुआत हो जाएगी जो रंगभरी-एकादशी पर गौरा के गौना तक चलेगी।
शुक्रवार को बंसत पंचमी पर तिलकोत्सव के बाद महाशिवरात्री के दो दिन पूर्व बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा को काशीवासियों द्वारा सगुन की हल्दी लगाई जायेगी।

बाबा विश्वनाथ से जुड़ी लोकपरंपराओं से आयोजन से संबंधित शिवाजंली के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया शुक्रवार को बंसत पंचमी के अवसर पर सायंकाल तिलकोत्सव से पुर्व टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर परिवार की वरिष्ठ मोहिनीदेवी के सानिध्य में अंकशास्त्री महंत वाचस्पती तिवारी बाबा की पंचबदन प्रतिमा का 11 वैदिक ब्रहमणों के साथ विशेष पुजन करने बाद विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सायंकाल लग्नानुसार विश्वनाथ मंदिर में होने वाली सप्तर्षि आरती के पुर्व बाबा की प्रतिमा का परंपरानुसार काशीवासी वैदिक विधि-विधानपूर्वक तिलकोत्सव करेंगे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820