वाराणसी।
चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा सुंदरपुर इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटो चालक और युवक के बीच हुई मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने पेपर काटने वाले ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस के साथ ही आसपास के तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी क्राइम सरवण टी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल/मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, नेवादा सुंदरपुर निवासी विवेक नामक युवक को मौके से हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के बाद घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट किया जा सकेगा।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी










Users Today : 34
Users This Year : 17729
Total Users : 30322
Views Today : 89
Total views : 60157