मिर्जापुर
विकास खंड पहाड़ी के पड़री स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को शिवलोक क्रिकेट क्लब के तत्वधान में 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता ब्यास जी बिंद द्वारा फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बैटिंग कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। मैच की शुरुआत पांडेय क्लब चांदलेवा तथा पैंथर क्लब पुतरिहा के बीच हुआ। टास जीतकर पुतरिहा ने 8 ओवर में 72 रन बनाया जब की 72 रन का पीछा करते हुए पाण्डेय क्लब ने 7 विकेट पर 70 रन बनाकर सिमट गई।
इस प्रकार दो रन से पैंथर क्लब पुतरिहा विजई रही।मैच में मैंन ऑफ द मैच गोलू बिंद को मिला। इसके बाद दूसरा मैच पड़री व दाढ़ीराम के बीच खेला गया जिसमें पड़री टास जीतकर 8 ओवर में 117 रन बनाया जिसका पीछा करते हुए दाढ़ीराम क्रिकेट टीम द्वारा 8 ओवर में 57 रन पर सिमट गई।जिससे 60 रन से पड़री जीत हासिल किया।
मैच के अंपायर की भूमिका लालू माली तथा विकास बिंद ने किया । मैन ऑफ द मैच राकेश मोदनवाल रहे।
इस मौके पर,रामदेव सरोज, पंचदेव सिंह, शिवबाबा सिंह, मंटू चौबे, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।











Users Today : 51
Users This Year : 10709
Total Users : 23302
Views Today : 98
Total views : 45759