मीरजापुर 16 जनवरी 2026
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 15 जनवरी, 2026 द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान एवं दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।
उपरोक्त दिवस पर पदाभिहित अधिकारी / बूथ लेवल अधिकारी पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 7 एवं 8 के साथ मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेगें।
अतः उपरोक्तानुसार दिनांक 18.01.2026 (रविवार) निर्धारित किये गये विशेष अभियान दिवस पर ऐसे स्कूल/कालेज / पंचायत भवन/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जहां मतदान केन्द्र / मतदेय स्थल बनाये गये है, उपरोक्त कार्य के लिए बनाये गये मतदेय स्थल खोले जाने एवं मतदाताओं के बैठने हेतु फर्नीचर, पेयजल, तथा शौचालय आदि की भी व्यवस्था कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त सम्बन्धित को अपने स्तर से निर्देशित करें तथा बी.एल.ओ. के सहयोग हेतु अपने विभाग के लगाये गये अन्य कर्मचारियों को भी समय से बूथ पर उपस्थित रहने एवं आवश्यक सहयोग के लिए निर्देशित करें।









Users Today : 26
Users This Year : 18418
Total Users : 31011
Views Today : 48
Total views : 61655