चन्दौली बबुरी
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लेवा–इलिया मार्ग पर भूड़कुड़ा गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कटरिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम (35) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे भूड़कुड़ा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलम को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में बबुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











Users Today : 10
Users This Year : 11245
Total Users : 23838
Views Today : 14
Total views : 46707