मुगलसराय
समाजवादी पार्टी विधानसभा मुगलसराय के नेतृत्व में क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी की अध्यक्षता में दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से गड़ई नदी की तत्काल खुदाई एवं साफ-सफाई कराने की मांग की गई, ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से आम जनमानस को राहत मिल सके। इसके साथ ही मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही हत्याओं पर चिंता जताते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई।
सपा नेताओं ने बाढ़ एवं मेंथा तूफान के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं गोधना मोड़ से लेवा मोड़ तक बन रही 6 लेन सड़क पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की खराब एवं जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए जाने की भी मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान मुगलसराय विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता, किसान और मजदूर सभी त्रस्त हैं। गड़ई नदी की समय रहते खुदाई और सफाई न होने से हर साल बाढ़ का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि मुगलसराय विधानसभा में लगातार हो रही हत्याएं कानून-व्यवस्था की बदहाली को उजागर करती हैं। वहीं बाढ़ और मेंथा तूफान से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस राहत नहीं दी गई है।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चंदौली के जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद ने कहा कि गोधना मोड़ से लेवा मोड़ तक बन रही 6 लेन सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं।मुगलसराय विधानसभा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और लगातार हो रही हत्याएं गंभीर चिंता का विषय हैं।
समाजवादी पार्टी हर वर्ग के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो पार्टी बड़ा जन आंदोलन करेगी। पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं है। गड़ई नदी की सफाई और खुदाई न होने से हर साल बाढ़ का खतरा बना रहता है, जिससे आम जनता और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष हाजी परवेज अहमदजोखू ने कहा कि गोधना मोड़ से लेवा मोड़ तक बन रही 6 लेन सड़क पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जब तक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाएंगे, तब तक आम लोगों की जान खतरे में बनी रहेगी। साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत न होना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य औसाफ ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों से भरी सड़कें आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।
इस दौरान नफीस अहमद , राजकुमार जायसवाल, सुदामा यादव, संतोष यादव,, चंद्रभानु यादव, आरती यादव सभासद, शिवमूरत भारती, लल्लू बियार, अजित बब्बू,रामेश्वर प्रधान, अमरनाथ जायसवाल मोनू, महेंद्र माही, डॉ० सुजीत कन्नौजिया, स्वदेशी गुप्ता,सुशील ,गणेश नेता, अखिलेश जायसवाल, अजय इंद्रेश ,यादवेश, रामकेश, जावेद अहमद चंदन, आकाश, मनोज समेत सैकड़ो कार्यकर्तागण मौजूद रहे
रिपोर्ट – ईशान मिल्की










Users Today : 1
Users This Year : 6339
Total Users : 18932
Views Today : 1
Total views : 37413