आगरा। आगरा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में शस्त्रीपुरम क्षेत्र स्थित चर्चित चौराहे पर राष्ट्रीय भगवा दल ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सदस्यों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
यह आयोजन अमोल दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न भगवा दल से जुड़े लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
खिचड़ी भोज के सफल आयोजन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय भगवा दल के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान भगवा दल अध्यक्ष अमोल दीक्षित,शशिकांत शर्मा,रवि सोनी, विवेक मिश्रा, तरूण जुमानी, शेर सिंह,वंश शर्मा,नीखिल शर्मा, मयंक शर्मा, आयूष अग्निहोत्री,संजय, सनी, आयूष, विशाल कुशवाहा, योगेश, विष्णु कुशवाहा आदि मौजूद रहे। साथ ही कार्यकारणी को लेकर भी चर्चा हुई। जल्द ही कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी।









Users Today : 22
Users This Year : 15589
Total Users : 28182
Views Today : 25
Total views : 55933