सेवा की मिसाल बनी पूर्व प्रधान बबीता सिंह, कपसिया गांव में 250 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धीना

बरहनी विकासखंड के डिग्घी ग्राम पंचायत अंतर्गत कपसिया गांव में पूर्व प्रधान बबीता सिंह द्वारा ठंड से बचाव के लिए गरीब व जरूरतमंद मजदूरों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान के आवास पर विगत 12 वर्षों से लगातार यह सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी लगभग 250 असहाय व गरीब मजदूरों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान बबीता सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही हैं और आगे भी इसी सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जरूरतमंद व्यक्ति उनके द्वार पर आता है, उसकी सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में नीतू सिंह, प्रमिला सिंह, सरिता सिंह, किरण सिंह, झुन्नी सिंह, रिचा सिंह, रोशनी सिंह, परमानन्द सिंह (जिला मंत्री), शंकर राम (प्रधान), अशोक सिंह, आनंद द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, पंकज राय, राकेश सिंह, संजय यादव, गोपाल सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, नीरज सिंह, पिंकू सिंह, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने पूर्व प्रधान बबीता सिंह के इस जनसेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई