वाराणसी। ग्राम सभा कोरौता निवासी रंजीत मौर्या द्वारा राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप के 93 किलोग्राम सीनियर वर्ग में 243 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने पर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल रहा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में अकेलवा से कोरौता तक भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने रंजीत मौर्या का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उनके सम्मान में नारे लगाए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रंजीत मौर्या की यह उपलब्धि न केवल कोरौता गांव बल्कि पूरे वाराणसी और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम के अंत में रंजीत मौर्या ने सभी शुभचिंतकों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि आगे उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821