वाराणसी। चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और जानलेवा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने शहरवासियों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखना होगा।
एडीसीपी नीतू कादयान ने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन से यात्रा करते समय मानक हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इसके साथ ही चाइनीज मांझे से गले में कटने जैसी आकस्मिक और घातक दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मफलर, स्कार्फ या अन्य सुरक्षात्मक वस्त्र गले में अवश्य पहनें।
उन्होंने कहा कि पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा आमजन के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, जिससे कई निर्दोष लोग घायल हो चुके हैं और कुछ मामलों में जान भी जा चुकी है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
एडीसीपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवारजनों को भी जागरूक करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जनसहयोग के बिना इस खतरे पर पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं है।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827