चन्दौली डीडीयू नगर
आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता,चाइल्ड हेल्प डेस्क एवं सीआईबी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर चेक करने पर 04 नाबालिग बच्चियों एवं 02 नाबालिक बच्चों को डरे सहमें हालत में प्लेटफार्म पर देखा गया। जिनके साथ एक व्यक्ति भी संदेहास्पद अवस्था में देखा गया।
जिनसे पूछताछ के उपरांत मामला संदिग्ध पाते हुए सभी 06 नाबालिग बच्चों एवं इनको ले जा रहे व्यक्ति से प्राथमिक पूछताछ में मामला बाल मजदूरी से जुड़ा पाकर आवश्यक पूछताछ हेतु डीडीयू पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ में नाबालिग बच्चों ने अपना नाम व पता क्रमशः (1)सुमंती कुमारी 16 वर्ष,(2)रानी कुमारी 17 वर्ष, (3)मुस्कान कुमारी 17 वर्ष,सभी निवासी थाना पांकी,जिला पलामू, झारखंड,(4)शकुंतला कुमारी उम्र 17 वर्ष निवासी जिला लातेहार,झारखंड,(5)राहुल भुइयां 17 वर्ष थाना पांकी जिला पलामू,झारखंड,(6) मोनू कुमार उम्र 17 वर्ष थाना लातेहार,जिला लातेहार झारखंड बताया।
नाबालिग बच्चों द्वारा बताया गया कि इनको ले जाने वाला व्यक्ति कृष्णा कुमार चौधरी उम्र 22 वर्ष पुत्र संतोष प्रसाद,निवासी नवागढ़,थाना लातेहार,जिला लातेहार,झारखंड का निवासी है जो इनको राजकोट,गुजरात में आइसक्रीम कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा है जहां 12 घंटे काम के बदले 13000/- रुपए देने की बात बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी कृष्णा कुमार ने बताया कि इन सभी 06 नाबालिग बच्चों को अपने खर्च पर टिकट कराकर,खिला पिलाकर एवं इनके मां बाप को प्रति बच्चा एक से डेढ़ हजार रुपए देकर इनको राजकोट बाल मजदूरी करवाने हेतु ले जा रहा है।उपरोक्त सभी नाबालिग बच्चों एवं इनको ले जाने वाले उक्त व्यक्ति को डीडीयू पोस्ट पर लाया गया एवं आवश्यक पूछताछ किया गया।
नाबालिक बच्चों के परिजनों से भी समन्वय कर आवश्यक जांच पड़ताल किए जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि इनके नाबालिग बच्चों से कहां काम कराया जाएगा उनके द्वारा उस जगह को पहले कभी नहीं देखा गया है।पूछताछ में मामला बाल मजदूरी से संबंधित पाते हुए पकड़े गए उक्त दोनों व्यक्तियों को आरपीएफ कब्जा लिया गया एवं रेस्क्यू किए गए सभी नाबालिग बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया गया।
बाल मजदूरी हेतु ले जाने वाले व्यक्ति कृष्णा कुमार को अग्रिम कानूनी कार्यवाही वास्ते कोतवाली मुगलसराय को अग्रसारित किया गया है।जहां अग्रिम विधिक कार्यवाही कोतवाली मुगलसराय द्वारा की जाएगी।
इस अभियान में आरपीएफ के उप निरीक्षक सरिता गुर्जर,सहायक उप निरीक्षक गौतम कुमार सिंह,आरक्षी अशोक यादव,सीआईबी के आरक्षी नागेंद्र सिंह,अवधेश प्रताप पांडेय,बचपन बचाओ आंदोलन की चंदा गुप्ता, चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुजीत कुमार, आदि शामिल रहे











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828