वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बुद्धवार को रामनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
नाकाबंदी देख भागने की कोशिश
घटना बुधवार (14 जनवरी) की है। रामनगर पुलिस टीम क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध अधिनियम का वांछित अभियुक्त गुड्डू अंसारी उर्फ गुड्डू नट अपने एक साथी के साथ बाइक से गुजर रहा है। पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया, तो वे बंदरगाह मोड़ की तरफ तेजी से भागने लगे।
पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा किया। हड़बड़ी में चन्नी माता मंदिर के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख पीछे बैठे गुड्डू अंसारी ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग शुरू कर दी। अदम्य साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुड्डू अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। हालांकि, उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार, घायल गुड्डू अंसारी (निवासी मिर्जामुराद) एक शातिर किस्म का अपराधी है। वह रामनगर थाने के मु0अ0स0 07/2026 में वांछित था। उसका आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि गुड्डू अंसारी उर्फ गुड्डू नट एक अंतर्जनपदीय गौतस्कर है जिस पर वाराणसी के अलावा भदोही और मिर्जापुर में भी गोवध और गोतस्करी जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दिनांक 11/01/2026 को रामनगर थाना के अंतर्गत पकड़े गए गो तस्करों के द्वारा जिस पिकअप वाहन में तस्करी के लिए गायों को ले जाया जा रहा था वो पिकअप वाहन गुड्डू अंसारी का ही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है जिससे उसने पुलिस टीम पर फायरिंग किया है । एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ने बताया कि घायल गौतस्कर को अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं।









Users Today : 18
Users This Year : 15585
Total Users : 28178
Views Today : 20
Total views : 55928