भूरागढ़ तिराहा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुआ देवा थापा ने मथुरा के पहलवान को रवी ठाकुर को दी पटखनी

दंगल प्रमुख राहुल पांडेय बगिया वाले ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को विराट दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में मथुरा दिल्ली कानपुर कन्नौज, मुजफ्फरनगर बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और इटावा के नामी पहलवानों के साथ महिला पहलवान भी अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएंगी। इस आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की कुश्ती परंपरा और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है।
कल्लू सिंह राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष, , राहुल पांडे,सोनू सिंह व सुरेश तिवारी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती आरम्भ कराई, आयोजक राहुल पांडे बागिया वालें ने मुख्य अतिथियगणो का फ़ूल माला पहनाकर स्वागत किया।

आयोजन समिति राहुल पांडे बागिया वालें ने जानकारी दी है कि इस प्रतियोगिता में महिला कुश्ती को विशेष रूप से शामिल कर इसे और आकर्षक बनाया गया है।
राहुल पांडेय ने कहा कि हर वर्ष मकर संक्रांति पर इस दंगल का आयोजन किया जाता है, जो कुश्ती प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस वर्ष भी दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे वे खेल का भरपूर आनंद उठा सकें।
इस मौके पर संचालन कमलेश कुमार,राजु अरनाम, रामू अजुबा, , निभाया, ,पवन संदीप आकाश देवराज नवीन कुमार विवेक नामदेव प्रेम आकाश रामरतन सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुनील यादव











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828