पड़री, मीरजापुर
कड़ाके की ठंड को देखते हुए पहाड़ी ब्लॉक के शिवलोक मंदिर परिसर में गुरुवार को 500 असहाय व निराश्रित गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की पत्नी रीना बिंद द्वारा किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता टोंगा ग्राम प्रधान ब्यास जी बिंद ने की। दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे, जिनको कंबल वितरित किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने रीना बिंद को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर रीना बिंद ने कहाकि कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी कठिनाइयों को देखते हुए कंबल वितरण का यह कार्य किया गया है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
में रामदेव सरोज, मंटू चौबे, रामसागर भारती, तेज प्रताप सिंह, चंदन दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820