वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में कमिश्नरेट क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट तथा रांग साइड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाले 100 वाहनों को सीज कर 186 चालान, रांग साइड के 30 वाहनों को सीज कर 531 चालान तथा अन्य यातायात नियम उल्लंघनों पर 461 चालान काटे गए;

थाना-वार प्रदर्शन में सिगरा में गलत साइड के 31 चालान व 8 सीज तथा बिना प्लेट के 25 चालान व 4 सीज, लालपुर-पांडेपुर में गलत साइड के 45 चालान तथा बिना प्लेट के 14 चालान व 5 सीज, रोहनिया में गलत साइड के 34 चालान व 2 सीज तथा बिना प्लेट के 20 चालान व 5 सीज किए गए, जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारी रामनगर, चौक एवं चौबेपुर को कड़ी चेतावनी देते हुए 8 जनवरी 2026 को अपने-अपने क्षेत्रों में पुनः अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए।









Users Today : 16
Users This Year : 15583
Total Users : 28176
Views Today : 18
Total views : 55926